फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mobile phone and cash looted from guava trader

हाथ्ररस: अमरूद व्यापारी से मोबाइल फोन और नकदी लूटी

Sun, 29 Dec 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mobile phone and cash looted from guava trader
अमरूद व्यापारी से मोबाइल फोन, नकदी लूटी
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। गांव धिमरपुरा के निकट शुक्रवार की रात को नकाबपोश बदमाशों ने एक अमरूद व्यापारी से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। इसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली से की है।
दूसरी ओर, शनिवार की शाम को बदमाशों ने एक बाइक चालक का मोबाइल फोन लूट लिया। इसकी तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है। शिकायत में मुकेश पुत्र रोशनलाल ने कहा है कि वह मेरठ से अमरूद बेचकर लौट रहे थे। बस से उतरने के बाद वह पैदल ही गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव धिमरपुरा के निकट पहुंचा, वैसे ही चार नकाबपोश बदमाशों ने उसकी आंखों पर टॉर्च लगा दी।
विज्ञापन

हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसे भयभीत कर दिया और उससे एक मोबाइल फोन और 31 हजार 370 रुपये नकद छीन लिए। बदमाशों के चुंगल से छूटकर जब वह गांव पहुंचा तो आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती बाइक से मोबाइल छीन ले गए बदमाश
सासनी। आनंद नगर भोड़ापुर ग्वालियर निवासी अलकेश शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार की शाम को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सासनी में अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम में आया था। बदमाश चलती मोटर साइकिल से मोबाइल छीनकर भाग गए। इसकी तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed