फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: misuse of government money in installing street lights in village panchayat Akhaipur

हाथरस: ग्राम पंचायत अखईपुर में स्ट्रीट लाइट लगाने में हुआ सरकारी धन का दुरुपयोग

Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: misuse of government money in installing street lights in village panchayat Akhaipur
स्ट्रीट लाइट लगाने में हुआ सरकारी धन का दुरुपयोग
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को नोटिस जारी, सचिव पर कार्रवाई के लिए डीडीओ को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत अखईपुर में लगी स्ट्रीट लाइट में 98,750 रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच अधिकारियों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को दोषी माना है। इस प्रकरण में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। डीडीओ को ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों ग्राम पंचायत अखईपुर के रहने वाले अवनिपाल सिंह, जयपाल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी में जिला सहायक आयुक्त को नोडल अधिकारी व एई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को तकनीकी अधिकारी नामित किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने जांच में पाया कि ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइटों पर 98,750 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने इस मामले में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने ग्राम प्रधान से उक्त प्रकरण में स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं डीएम ने डीडीओ को ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed