{"_id":"62c1d8a91dc997113d4cba1e","slug":"hathras-minorities-got-maximum-benefit-of-schemes-vasit-hathras-news-ali295269749","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अल्पसंख्यकों को मिला योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ : वासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अल्पसंख्यकों को मिला योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ : वासित
विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करते स्थानीय ?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अलतमुल निजाम, जिला प्रभारी हाथरस व क्षेत्रीय महामंत्री बंटी ग्रोवर रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाफिज शब्बीर अहमद ने की और संचालन मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रूबी खान ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर वासित अली ने कहा कि भाजपा की सरकार से ज्यादा सुरक्षित और विकसित माहौल आजतक कभी भी किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना हो, स्वच्छता योजना हो, मुद्रा योजना हो, किसान सम्मान निधि योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, सोभाग्य योजना हो, सुकन्या योजना हो सभी का लाभ अल्पसंख्यक समाज को सबसे ज्यादा हुआ है। मुस्लिम महिलाओं की व्यथा को समझते हुए पीएम मोदी ने तीन तलाक जैसी कुरीति से मुक्ति दिलाई है।
जिला प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा एडवोकेट अलतमुल निजाम ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितने भी विकास के कार्य धरातल पर और आम जनता के बीच हुए हैं, उतने पिछले 70 सालों में नहीं हुए है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाए पिछले आठ वर्षों में आम जनता तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बंटी ग्रोवर ने कहा कि यह केवल भाजपा के मंच पर ही हो सकता है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और जैन एक ही मंच पर बैठकर भारत माता की जय बोले और देश हित की बात करे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रशीद कुरैशी, आसिफ, हसीब, तनवीर, जावेद राणा, आबिद अली, दीन मुहम्मद, नजर कुरैशी, शमशेर खान, विपुल लुहाड़िया, वकील खान, फारुख खान, मुकीम, साबिर, सुलमान खान, गफर खान, मुबारक अली, हकीमुद्दीन, राजेंद्र, सिंह, नरेंद्र ग्रोवर आदि थे। संवाद