फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Migrant workers created ruckus at Quarantine Center for delay in reaching food

हाथरस: भोजन पहुंचने में देरी पर क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने काटा हंगामा

Mon, 18 May 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Migrant workers created ruckus at Quarantine Center for delay in reaching food
हृथरस: सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर हंगामा - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में प्रवासी मजदूरों के लिए बने क्वारंटीन सेंटर में रविवार को भोजन की गुणवत्ता खराब होने और देरी से भोजन मिलने को लेकर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा काटा। प्रवासी मजदूरों का कहना था कि दो दिनों से देरी भोजन मिल रहा है। यहां तक कि सुबह का बना हुआ भोजन शाम को दिया जाता है और शाम का बना हुआ भोजन सुबह दिया जाता है।
शासन के निर्देश पर जिले में प्रवासी मजदूरों व अन्य प्रदेशों व जिलों से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इन क्वारंटीन सेंटरों में अन्य प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को रखा जा रहा है। इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर नमूने भी लिए जाते हैं। रविवार को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

यह सभी प्रवासी मजदूर गुजरात से रोडवेज बस के माध्यम से जिले में आए थे। इनको प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर में रखा था। प्रवासी मजदूरों का कहना था कि रोजाना खाना समय से नहीं आ रहा है। दोपहर दो बजे तक खाना नहीं आता है। सुबह का बना हुुआ खाना शाम को मिल पाता है और शाम का बना हुआ खाना सुबह मिलता है। खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं हैं। हंगामे के बाद दोपहर दो बजे के बाद खाना पहुंचा तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक खेल स्टेडियम में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इस कारण भोजन पहुंचने में देरी हो गई थी। लोगों ने हंगामा किया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
-मनोज कुमार मिश्रा ,बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed