{"_id":"5ec6d1ed8ebc3e90a55e52bc","slug":"hathras-migrant-laborers-will-get-two-months-free-ration-hathras-news-ali234236894","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रवासी मजदूरों को मिलेगा दो माह का निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रवासी मजदूरों को मिलेगा दो माह का निशुल्क राशन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आत्मनिर्भर भारत के तहत जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों को दो माह का नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों के ईओ को अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कराकर प्रवासी मजदूरों का डाटा एकत्रित करने के निर्देेश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि यह डाटा प्रतिदिन ईमेल के माध्यम से जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि जनपद स्तर पर वितरण प्रवासियों की वास्तविक संख्या के अनुसार ही किया जाएगा। उक्त खाद्यान्न का वितरण केवल उन्हीं प्रवासियों को किया जाएगा जिनका कि राशन कार्ड में कहीं नाम अंकित नहीं है।
राशन कार्ड में प्रवासी मजदूर का नाम होने की स्थिति में वह अपात्र होगा। उन्होंने बताया कि दो माह के लिए यह नाम वैकल्पिक तौर पर राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा। इन लोगों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। उन्होंने तीन दिन के अंदर सर्वे पूरा कर डाटा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।