{"_id":"603009ee8ebc3e14ff1e7b8d","slug":"hathras-meritorious-students-of-high-school-inter-awarded-sadabad-news-ali2567191147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाईस्कूल इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाईस्कूल इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड पर स्थित श्री दादाराम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पर मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ एडीएम जेपी सिंह ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है। आयोजक सत्यपाल सिंह चौधरी ने कहा कि शिक्षा मानव को एक अच्छा इंसान बनाती है।
शिक्षा में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, शिक्षा और विद्या प्राप्ति आदि समाविष्ट होता है। उन्होंने लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि एडीएम जेपी सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता बंटी चौधरी, सुनील गौतम, हंवीर सिंह प्रधान, मनीष गौतम, गोविंद गौतम एडवोकेट आदि ने प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल में सातवीं रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा काजल, जिले में हाईस्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रदीप गंधार और जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली विजेता के अलावा इंटर के मेधावी छात्र सुनील कुमार, गगन, अमन को शील्ड, साइकिल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह प्रधान ने की और संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।