फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Memorandum submitted for population control law

हाथरस : जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Memorandum submitted for population control law
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिया। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन, सामाजिक आर्थिक एवं पर्यावरण संकट संभावित गृह युद्ध से बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक बिल संसद में पारित कराया जाए।
ज्ञापन के जरिये कहा कि एक संस्था के सर्वे में मानव अस्तित्व को सबसे बड़ा खतरा बढ़ती जनसंख्या व प्रदूषण से बताया है। भारत के परिप्रेक्ष्य में यह खतरा और अधिक गंभीर है। भारत की जनसंख्या 138 करोड़ पार कर चुकी है। कम क्षेत्रफल होने के बावजूद इतनी अधिक आबादी का ही परिणाम है कि उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन बहुत तेजी से कम पड़ते जा रहे हैं। सामाजिक आर्थिक एवं पर्यावरणीय स्थितियां विस्फोटक होती जा रही है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले करीब आठ वर्ष से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जागरूक कार्यक्रम और शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रिया मित्तल, दिलीप कुमार मित्तल, मीडिया प्रभारी अंजू उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रतिभा भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रा जैसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed