{"_id":"6398b9a135ffe17c72660c8f","slug":"hathras-member-inspected-the-nagar-panchayat-office-sasni-news-ali3068763109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सदस्य ने किया नगर पंचायत दफ्तर का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सदस्य ने किया नगर पंचायत दफ्तर का मुआयना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ समाज कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इनमें मिलीं खामियों से शासन को अवगत कराने की बात कही।
वाल्मीकी ने नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद लिपिकों से सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उनके वेतन संबंधी मांगों के बारे में पता किया। सफाई कर्मचारियों की संख्या, नियमित और संविदा कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जवाब तलब किया।
उन्होंने नलकूप और नगर पंचायत कार्यालय में अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। इन्हें दूर करने के लिए अधिशासी अधिकारी (ईओ) को फोन पर बात कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लिपिक नरेंद्र रावत, अमरदीप आदि कर्मचारी मौजूद थे। संवाद