फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mehak became the headmistress of one day, inspired to come to regular school

हाथरस : एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी महक, नियमित स्कूल आने के लिए किया प्रेरित

Tue, 26 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mehak became the headmistress of one day, inspired to come to regular school
मीरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं कक्षा आठ की छात्रा महक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सादाबाद ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में सोमवार को कक्षा आठ की छात्रा महक कुमारी ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य किया। मिड-डे-मील वितरण से लेकर विद्यालय अवकाश तक विद्यालय संचालन का दायित्व प्रधानाध्यापिका के रूप में छात्रा द्वारा बखूबी निभाया गया। महक ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
महक ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से और समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए कहा। मिशन शक्ति के तहत विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, सहायक अध्यापक अमरीश अग्रवाल और चारूल गर्ग की ओर से यह नवाचार किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

पढ़ाई में अच्छी हैं महक, हर गतिविधि में रहती है सक्रिय
महक कुमारी पढ़ाई में अच्छी हैं और वह बहुत सक्रिय रहती हैं। विद्यालय की पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए प्रधानाध्यापक की ओर से अंजली को प्रधानाध्यापिका बनाया गया। महक ने प्रार्थना सभा को संबोधित करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महक ने गुरुजनों का जताया आभार
प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठने के बाद महक ने यह दायित्व सौंपे जाने के लिए अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने, प्रधानाध्यापिका के रूप में विद्यालय को कोरोना नियमों का पालन करते हुए संचालित किया। पूरे दिन विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की।
- प्रधानाध्यापिका का दायित्व संभालकर बेहद खुश हूं। कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। अब शिक्षिका बनने की ख्वाहिश है। इसे सच करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। - महक कुमारी, कक्षा आठ

- बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यह नवाचार किया। यदि किसी व्यक्ति में मनोबल आ जाए तो वह अपने आप आधी जंग जीत लेता है। महक को देखकर बाकी बालिकाएं भी उत्साहित हुईं। कुछ और बालिकाओं ने भी यह दायित्व संभालने की इच्छा जताई है। जल्द ही कुछ और बालिकाओं को मौका दिया जाएगा। - अमरीश अग्रवाल, सहायक अध्यापक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed