फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman who went to her in-laws' house to pick up the innocent was beaten up in front of the police

हाथरस : मासूम को लेने ससुराल गई विवाहिता को पुलिस के सामने पीटा

Sat, 02 Jul 2022 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman who went to her in-laws' house to pick up the innocent was beaten up in front of the police
पुलिस की मौजूदगी में पिटाई से घायल महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नारई में शनिवार को अपने डेढ़ महीने के मासूम को लेने गई एक विवाहिता को ससुराल वालों ने पुलिस के सामने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में विवाहिता घायल हो गई। उसे बचाने के चक्कर में पुलिस को भी धक्के खाने पड़े। मारपीट के दौरान युवती का मोबाइल एवं दो हजार रुपये भी गिर गए। पीड़िता ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है।
गांव में मानई निवासी वर्षा की शादी कोतवाली के गांव नारई में विपिन के साथ हुई थी। डेढ़ माह पूर्व वर्षा को लड़की हुई थी। कुछ दिन पूर्व वर्षा ससुराल वालों को उत्पीड़न के कारण वह अपने मायके चली गई थी। उसकी बच्ची ससुराल में रह गई। शनिवार को वह अपनी बड़ी बहन ममता के साथ कोतवाली आई और अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर में बच्ची को लेने गए। वहां विवाद हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ससुराल वालों ने मिलकर वर्षा व ममता को जमकर पीटा। पुलिस ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धक्के खाने मिले। पिटाई से दोनों बहनों को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed