फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman suffering from mother-in-law and husband fainted after reaching police station

हाथरस : सास व पति से पीड़ित विवाहिता थाने पहुंचकर हुई बेहोश

Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman suffering from mother-in-law and husband fainted after reaching police station
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नाई का नगला निवासी युवक व उसकी मां पर विवाहिता के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित विवाहिता बृहस्पतिवार को जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां पर बेहोश हो गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक निवासी समीना की शादी करीब एक साल पहले शहर के नाई का नगला निवासी सेफली पुत्र नूरी के साथ हुई थी। आरोप है कि समीना को उसका पति आए-दिन मारने पीटने लगा। यह सिलसिला लगातार जारी रहा। आरोप है कि दहेज में मिले सामान को भी पति ने बेच दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात को भी समीना के साथ पति ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। अपनी शिकायत लेकर वह महिला थाने पहुंची। वह मारपीट से काफी कमजोर होने के कारण वहीं बेहोश हो गई। यह देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में उसके मायके के लोग भी आ गए। महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और सास से पीड़ित महिला थाने आई थी। कमजोर होने के कारण उसे चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी पति को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है।
- विपिन चौधरी, प्रभारी महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed