फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman strangled if she stopped visiting her lover

हाथरस: प्रेमी से मिलने से रोका तो विवाहिता ने गला काटा, मौत।

Sun, 05 Apr 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman strangled if she stopped visiting her lover
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव बमनहार निवासी एक विवाहिता ने गला काट लिया। गला काटने के बाद वह चिल्लाते हुए पूरे घर में दौड़ी। हालांकि, ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। आत्महत्या का कारण महिला का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
गांव निवासी मृतका के पिता रनवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह जाटव ने तहरीर में उल्लेख किया है कि उसने अपनी पुत्री नीरज उर्फ नीरू की शादी 2017 में तुलसीदास पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी सलेमपुर माफी थाना लोधा अलीगढ़ से की थी। ससुराल में ही उसकी पुत्री का वहीं के निवासी दलवीर सिंह पुत्र करन से प्रेम हो गया। कुछ दिन बाद उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसका ससुराल वालों ने विरोध किया और हमसे शिकायत की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह वह बच्चे को ससुराल में छोड़ कर मायके बमनहार आ गई। उसके पीछे उसका पति भी बच्चे को लेकर गांव बमनहार आ गया। हमने नीरू को बहुत समझाया कि अपने पति के साथ रहो लेकिन वो नहीं मानी और दलवीर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही और आत्महत्या की धमकी देने लगी। रात में वह अपने कमरे में सोने चली गई। रात में लगभग एक बजे उसने कमरे में अपना गला काट लिया और चिल्लाती हुई बाहर आई। जब तक हम कुछ करते उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे से एक चाकू व ब्लेड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed