फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman's death under suspicious circumstances, accused of murder

हाथरस : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman's death under suspicious circumstances, accused of murder
हाथरस : मृतक महिला बेबी का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थरौरा में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार की सुबह एक छोटे नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मायके वालों ने पति, बड़ी बेटी और देवर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बुधवार की सुबह तीन बजे गांव थरौरा में 40 वर्षीय बेबी पत्नी गजेंद्र उर्फ बबलू का शव उसके ही पशु बांधने के स्थान पर एक छोटे नीम के पेड़ से लटका मिला। उस समय महिला का पति पशुओं को चारा डालने पहुंचा था। तभी उसने यह शव लटका देखा। पत्नी के शव को देखकर पति के होश उड़ गए। उसने उसी समय महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दी। महिला का एक पुत्र एवं पुत्री उसके मायके में रह रहे थे, जबकि बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपने मायके में ही रह रही है। सूचना मिलते ही मायके में रह रहे उसके पुत्र और पुत्री के अलावा मायके के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतका के छोटे भाई ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी बहन की फंदा डालकर परिवार वालों ने हत्या कर दी है। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को नीम के पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर बाद सीओ सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सत्यप्रकाश का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर ही इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed