{"_id":"6043c7248ebc3ece7a782d0e","slug":"hathras-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-hathras-news-ali2579843148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा थाना चंदपा में दर्ज कराया गया है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गांव चंदपुरा निवासी कोमल सिंह ने अपनी बेटी वर्षा की शादी 11 मई 2015 को चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी संदीप चौहान उर्फ शेरा से की थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर संदीप और उसके परिजन वर्षा के साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि इसके चलते नामजदों ने साजिश रचकर वर्षा को जहर खिलाकर मार दिया। मृत्यु से पहले वर्षा को उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल में भी ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम आगरा में कराया गया है। तहरीर मिलने पर इस मामले में थाना चंदपा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में संदीप के अलावा चार लोगों को नामजद किया गया है।