फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 24 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गर्भवती थी। मायके वालों ने ससुराली जनों पर मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी जावेद की शादी फिरोजाबाद जिले के नारखी निवासी 32 वर्षीय संजो पुत्री नियामत अली के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद संजो ने चार बेटियों को जन्म दिया। मायके वालों का आरोप है कि बेटा न होने पर ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। ससुरालियों ने उसे फिर मारापीटा। संजो इस समय गर्भवती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट से उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मायके वाले भी वहां पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन रितेश कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला की तबियत बिगड़ गई थी। उसे निजी अस्पताल से जब आगरा ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे पर एक कर्मचारी की मौत
हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला के निकट 55 वर्षीय वीरपाल निवासी मोहल्ला नौखेल कस्बा सिकंदराराऊ की एक ढाबे पर मौत हो गई। वह ढाबे पर काम करता था। काम करते समय ही एकाएक वह गिर गया। अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed