{"_id":"634afc8f8f9fe74add5d3728","slug":"hathras-married-woman-committed-suicide-by-hanging-her-husband-hathras-news-ali302737259","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति से कहासुनी पर विवाहिता ने की थी फांसी लगाकर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति से कहासुनी पर विवाहिता ने की थी फांसी लगाकर आत्महत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
करवा चौथ के दिन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला हेमा में हुई विवाहिता की मौत मामले में मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने पति से कहासुनी होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
इगलास रोड स्थित गांव हेमा नगला निवासी हितेश (26) पत्नी वंदना ने करीब नौ बजे फांसी के फंदे पर झूल गई। इसे देख परिजन घबरा गए और उसे आनन-फानन परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार की सुबह मृतका के मायके के लोग भी जनपद बदायूं से हाथरस पहुंच गए।
मायके व ससुराल पक्ष के लोगों की सहमति के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि महिला की उसके पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसी से गुस्साई महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद