{"_id":"601455808ebc3e31874ef731","slug":"hathras-married-to-lover-s-house-leaving-husband-hathras-news-ali2549540101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पति को छोड़कर एक विवाहिता हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। यह देखकर प्रेमी भी परेशान हो गया। गांव में लोगों की भीड़ लग गई। प्रेमी उसे अपने साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचा। जहां से उसके ससुराल और मायके वालों को फोन पर सूचना दी गई। वह लोग आए और फिर उसे अपने साथ ले गए।
जनपद अलीगढ़ के एक थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी मथुरा के एक युवक के साथ हुई थी, जबकि युवती के प्रेम संबंध हाथरस के एक गांव निवासी युवक से पहले से थे। विवाहिता अपने पति से छिपकर मथुरा से हाथरस आ गई। जब वह प्रेमी के घर पहुंची तो उसे देखकर प्रेमी के परिजनों में कानाफूसी शुरू हो गई। गांव के लोग भी जमा हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया। लोग थाने में महिला के परिजनों और उसके पति के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह लड़की बालिग है। वह अपने पति के साथ रहेगी या प्रेमी के साथ, यह उसका मन है।