फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Marriage murdered for not meeting dowry demands

हाथरस: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Marriage murdered for not meeting dowry demands
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी एक विवाहिता की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पिता ने अपनी बेटी के ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर यह हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है।
आगरा के राहुल नगर जगदीशपुरा बोदला निवासी महेश पुत्र रामा चंद्र सिंह ने अपनी बेटी नेहा (21) की शादी 2 वर्ष पहले कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पूरा खुर्द निवासी साहब सिंह पुत्र उल्फत सिंह के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नेहा को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 मई 2020 को नेहा के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर ससुराल वालों ने आग लगा दी, जिससे नेहा बुरी तरह से झुलस गई। जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed