{"_id":"5eee65248ebc3e42b4103170","slug":"hathras-market-will-be-opened-soon-if-new-case-does-not-come-out-hathras-news-ali2366585150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नया केस नहीं निकला तो जल्द खुलवा दिए जाएंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नया केस नहीं निकला तो जल्द खुलवा दिए जाएंगे बाजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
व्यापारियोें की मांग पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने बाजार खोलने के मसले पर डीएम से वार्ता की। इस पर डीएम ने सदर विधायक को भरोसा दिलाया कि यदि कोई और केस नहीं निकला तो जल्द बाजार खुलवा दिया जाएगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगा पंडित , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, विधानसभा महामंत्री प्रेम प्रकाश पागल गुरु तथा नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल ने विधायक हरीशंकर माहौर से बाजार को खुलवाने की मांग की थी।
व्यापारियों का कहना था शहर के लगभग सभी बाजार हॉटस्पॉट में शामिल हैं और इससे सभी लोग बेहद परेशान हैं। इसलिए बाजार खुलवा दिए जाएं। इस पर विधायक भी डीएम से मिले थे। इस डीएम ने विधायक को आश्वासन दिया कि यदि इन क्षेत्रों में कोई नया केस नहीं निकला तो नियत समय पर हॉटस्पॉट समाप्त कर दिए जाएंगे।