{"_id":"5f53bff38ebc3e36bd573097","slug":"hathras-market-and-government-office-open-on-saturday-after-several-months-hathras-news-ali2430466159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कई महीने बाद शनिवार को खुला बाजार और सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कई महीने बाद शनिवार को खुला बाजार और सरकारी दफ्तर
विज्ञापन
हाथरस: शहर के कमला बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कई महीने बाद शनिवार को शहर के बाजारों में रौनक दिखाई दी। सरकारी दफ्तर भी खुले और लोगों ने जरूरी काम भी निपटाए। लोगों ने रविवार के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी भी की।
लंबे समय से शनिवार और रविवार का दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन था। इसमें छूट देकर अब शनिवार को बाजार और सरकारी कार्यालयों को खोलने की इजाजत दे दी गई। कई माह बाद शनिवार को बाजार खुले तो बाजारों में भीड़ उमड़ी।
लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। सरकारी कार्यालय भी खुले और लोगों ने अपने काम निपटाए। एनएच और राजमार्गों पर भी ट्रैफिक दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही बाजारों में दिखाई दिए।