फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many public representatives, including former minister, district panchayat president, did not have votes

हाथरस : पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों का नहीं था वोट

Tue, 01 Dec 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Many public representatives, including former minister, district panchayat president, did not have votes
हाथरस : बागला कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर जानकारी लेते सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कई जनप्रतिनिधि इस चुनाव में वोट डालने से वंचित रहे। इसकी मुख्य वजह यह रही कि उनका वोट ही नहीं बना था। वहीं काफी ग्रेजुएट मतदाताओं में भी यह टीस देखी गई कि वह स्नातक तो हैं, लेकिन समय से उनका वोट नहीं बना और अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।
पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने जब मतदाता सूची देखी तो उनका वोट ही नहीं था। किसी ने उनसे वोट के लिए संपर्क ही नहीं किया। वैसे यह प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है कि उन जैसे व्यक्ति का वोट नहीं है, जो कि पांच बार से विधायक हैं और चार बार ऊर्जा मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन

वह स्नातक और वकील भी हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय का कहना था कि वह इस चुनाव में अपना वोट नहीं बनवा पाए और जबकि काफी लोगों के वोट उन्होंने बनवा दिए। विनोद उपाध्याय का कहना है कि वह स्नातक के साथ साथ पीएचडी हैं, लेकिन उनका भी वोट नहीं बना। वहीं कई अन्य जनप्रतिनिधि भी स्नातक होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी आबादी ने भी दिखाया जोश
हाथरस। एमएलसी चुनाव में आधी आबादी ने भी पूरा जोश दिखाया। स्नातक सीट के लिए 1822 महिलाओं ने वोट डाले, जबकि शिक्षक सीट के लिए 442 शिक्षकों ने मतदान किया।
मतदान में सहपऊ रहा अव्वल
हाथरस। मतदान प्रतिशत में ब्लॉक सहपऊ के मतदाता सबसे आगे रहे। वहां 74.79 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान सिकंदराराऊ के जीएस कॉलेज में हुआ। वहां महज 53.28 फीसदी मतदान हुआ।
कुछ के बिस्तर लगे तो कुछ के हुए गायब
हाथरस। मतदान केंद्रों के बाहर काफी प्रत्याशियों के बिस्तर दिखाई दिए तो कुछ प्रत्याशी ऐसे भी थे, जिनके बिस्तर मतदान केंद्रों के बाहर नहीं लगे। कई पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी इस चुनाव में खड़े किए हैं। इनके कार्यकर्ता व नेता मतदान केंद्र के बाहर बिस्तर लगाकर बैठे रहे और मतदाताओं को घर से बुलाकर उनकी पर्ची बनवाकर उन्हें बूथ तक भिजवाते रहे।

कई राजनेताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
हाथरस। शहर के बागला कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। भाजपा नेता अविन शर्मा ने भी मतदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने भी अपनी पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य कई राजनेता भी वोट डालने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed