फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many people praised the action of Hyderabad Police

हाथरस: हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई की काफी लोगों ने की प्रशंसा

Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Many people praised the action of Hyderabad Police
हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई की काफी लोगों ने की प्रशंसा
विज्ञापन

पुलिस के एनकाउंटर पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हैदराबाद पुलिस द्वारा महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। काफी लोगों ने हैदराबाद पुलिस की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल भी उठाए हैं।
दोषियो को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हैदराबाद पुलिस ने जिस तरह से इन चारों आरोपियों का एनकाउंटर किया है। पुलिस का यह तरीका गलत है। पुलिस न्यायालय से बढ़कर नहीं है। यह चारों न्यायालय की अनुमति पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर थे। यदि यह भागने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस अन्य तरीके अपनाकर पकड़ सकती थी, लेकिन एनकाउंटर से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। यज्ञदत्त गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता।
विज्ञापन

चारों दोषियों को सजा मिलनी चाहिए थी। देश का हर आदमी यही चाहता था लेकिन यह सजा न्यायालय के माध्यम से मिलनी चाहिए थी। इसकी एक अपनी प्रक्रिया है। लेकिन पुलिस ने जिस तरह से एनकाउंटर किया है वह ठीक नहीं है। कानून से बढ़कर इस देश में कुछ नहीं है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर इससे पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिगंबर सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ अधिवक्ता।
कानून सबके लिए समान है। देश में संवैधनिक व्यवस्था सर्वोपरि है। पुलिस की अभिरक्षा से जब जघन्य अपराध का आरोपी भागे तो पुलिस गोली ही मारेगी। पुलिस का कदम सहासिक है।
-गोविंद उपाध्याय, शिक्षक।
एनकाउंटर से पीड़िता को न्याय मिला है। आत्मा को झंकझोर देने वाली ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। इसके लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। जिससे श्रेष्ठ भारत सर्वश्रेष्ठ बन सके।
-ऋतु शर्मा, शिक्षिका।
इस तरह की घटना पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर जनता में विश्वास को बढ़ाया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून लाए जाने की आवश्यकता है। ताकि इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सके।

-भारती कौशिक, प्रधानाचार्य यूसीएमके।
हैदराबाद की पुलिस ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। जब आरोपी पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में थे तो ऐसे में आखिर पुलिस क्या करती। अन्य प्रदेशों पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस से सबक लेना चाहिए। -अमर सिंह पांडेय, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed