फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many officers and employees found absent, including Diet Principal

हाथरस : डायट प्राचार्या सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 06 Feb 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Many officers and employees found absent, including Diet Principal
हाथरस : डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय, बीएसए और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
डीआईओएस कार्यालय के निरीक्षण में डीआईओएस ऋतु गोयल गैरहाजिर मिलीं। कर्मचारियों ने बताया कि डीआईओएस सेटरों का निरीक्षण करने गई हैं। वरिष्ठ सहायक विजय बाबू, लेखाकार डालचंद्र एवं कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार गैरहाजिर मिले। अभिलेखों का अभिलेखीकरण ठीक ढंग से नहीं पाया गया। बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक के संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण में जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा अनंत मोहन शर्मा के कक्ष में साफ-सफाई असंतोषजनक मिली।
विज्ञापन

जिला समन्वयकों से उनसे कार्य से संबंधित पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने कार्य से संबंधित कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया। जिला समन्वयक अनंत मोहन शर्मा, एसएन सिंह, भूपेश दिनकर का कार्य संतोषजनक न होने के कारण इन तीनों जिला समन्वयक का माह फरवरी 2021 का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। पत्रावली का अवलोकन किया गया। बीएसए ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत 180 अध्यापक-अध्यापिकाओं को अन्यत्र जनपद में जाना था, जिनके सापेक्ष 135 अध्यापक/अध्यापिकाओं को कार्यमुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्या ऋचा गुप्ता, प्रवक्ता राजकिशोर सिंह यादव, राजू कुमार, डॉ. गौरव गुंजन, शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार निमेष गैरहाजिर मिले। निरीक्षण में पाया कि प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश गेट के सामने पानी की व्यवस्था के लिए टंकी लगाई गई है, जिससे अत्यंत गंदगी हो रही है एवं पानी फैल रहा है। कर्मचारियों के निजी वाहन मोटर साइकिल आदि अंदर बरामदे में खड़े मिले। छात्राओं को जमीन पर बैठाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए उपयुक्त प्रबंध नहीं किया गया। कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed