{"_id":"5e03ae508ebc3e87ce3eb12a","slug":"hathras-many-gram-panchayats-in-the-district-wait-for-the-status-of-nagar-panchayat-hathras-news-ali2223764165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले की कई ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत के दर्जे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले की कई ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत के दर्जे का इंतजार
विज्ञापन
जिले की कई ग्राम पंचायतें नगर पंचायत के दर्जे का इंतजार
नगर पंचायत बनने के सभी मानक पूरी करती हैं यह ग्राम पंचायतें
अलीगढ़ के मडराक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यहां भी जगी उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ जिले के गांव मडराक को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद इस जिले के कई बड़ी ग्राम पंचायतों को भी नगर पंचायत का दर्जा मिलने की आस जगी है। कई बार इनके प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। यह ग्राम पंचायतें आबादी और अन्य सुविधाओं के लिहाज से नगर पंचायत बनने के मानक पूरे कर रही हैं।
जिले में वर्तमान में दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। इस जिले में कई बड़ी ग्राम पंचायतें भी हैं। इसमें सादाबाद क्षेत्र में बिसावर, कुरसंडा, मानिकपुर, सिंकदराराऊ में कचौरा, बाजिदपुर, अगसौली हाथरस में लाढ़पुर, परसारा काफी बड़ी ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से कुछ ग्राम पंचायतों को तो कई बार नगर पंचायत बनाने की मांग उठ चुकी है। यहां के लोग कई बार मांग कर चुके हैं कि उनकी ग्राम पंचायतों में नगर जैसी सुविधाएं दी जाएं।
अब निकटवर्ती अलीगढ़ जिले के मडराक को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है तो ऐसे में फिर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हो सकता है कि जिले की भी किसी बड़ी ग्राम पंचायत को शासन नगर पंचायत का दर्जा दे दे।