फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many Anganwadi centers found closed during inspection

हाथरस : निरीक्षण के दौरान बंद मिले कई आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 23 Apr 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Many Anganwadi centers found closed during inspection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी व प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। कई जगहों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं।
निरीक्षण के दौरान गुरसौटी का एक केंद्र बंद पाया गया। दूसरे केंद्र पर कार्यकर्ता मौजूद थी। यहां बच्चों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही नहीं निरीक्षण में कोई सहयोग किया गया। कुकटई में कुछ बच्चे प्राथमिक विद्यालय के खुले प्रांगण में बैठे हुए थे। यहां भी अभिलेख नहीं मिले। नगला झुन्ना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता ड्रेस में नहीं मिली। अवलोकन के लिए कोई भी अभिलेख नहीं पेश किया गया।
विज्ञापन

गढ़ी नीलकंठ में केंद्र बंद पाया गया। गांव मनस्या में केंद्र पर कुछ बच्चे उपस्थित मिले। यहां दूसरे केंद्र पर कार्यकर्ता ड्रेस में नहीं थी। पट्टी बहराम स्थित दोनों आंगनबाड़ी केंद्र थे। इसके अलावा तामसी, बटपुरा, मढ़ा पिथु आदि जगहों पर केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed