फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Manoj was murdered for asking for borrowed money

हाथरस : उधारी के रुपये मांगने पर की थी मनोज की हत्या

Sat, 30 Apr 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Manoj was murdered for asking for borrowed money
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव सोखना में हुई हत्या के आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। अभी पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। उधारी के रुपये मांगने पर इन लोगों ने मनोज की गोली मारकर हत्या की थी।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल की रात्रि में कुछ लोगों ने गांव सोखना में 50 वर्षीय मनोज कुमार तोमर निवासी आदर्श नगर कॉलोनी थाना हाथरस गेट की हत्या कर दी थी। मनोज की हत्या सनी पाठक के घर पर हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसका मुकदमा गांव सोखना निवासी सनी पाठक, सनी के पिता स्वदेश पाठक सहित तीन नामजदों के खिलाफ दर्ज किया था। पुलिस ने हत्या के बाद ही संतोष उर्फ सनी व सनी के पिता स्वदेश को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि सनी और मनोज में काफी घनिष्ठता थी। सनी और मनोज दिल्ली से गैस के चूल्हे लाकर आपूर्ति का काम करते थे। दोनो में आपस में लेन-देन भी रहता था। दोनों का आपस में घर पर भी आना जाना था।
विज्ञापन

मनोज आदर्श नगर में एक किराए के मकान में रहते थे और इस मकान को खरीदने की बात उन्होंने फाइनल कर दी थी। इसका बैनामा कराना था।
पुलिस का कहना है कि मनोज की सनी पर करीब सवा तीन लाख रुपये की उधारी थी। मनोज कुमार को मकान का बैनामा कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी और उन्होंने यह रुपये सनी से मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सनी पाठक ने अपने पिता स्वदेश के साथ मिलकर मनोज की हत्या करने की योजना बनाई। इस योजना के तहत वह सोखना में अपने घर पर मनोज को ले गया और वहां उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी विकास कुमार वैद्य ने इस वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाईं थीं। अब पुलिस ने सनी व उसके पिता स्वदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सनी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक केशव दत्त शर्मा थाना हाथरस गेट, निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल सलमान खान, कांस्टेबल निखिल चौधरी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed