फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Maheshwari Samaj celebrated the festival of Mahesh Navami at their homes

हाथरस: माहेश्वरी समाज ने अपने घरों पर ही मनाया महेश नवमी का पर्व

Mon, 01 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Maheshwari Samaj celebrated the festival of Mahesh Navami at their homes
हाथरस: लॉकडाउन में घरों में रहकर महेश नवमी का पर्व मनाते माहेश्वरी समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का पर्व रविवार को अपने घरों पर ही मनाया गया। इस मौके पर ज़ूम एप के माध्यम से कार्यक्त्रस्म आयोजित किया गया। पिछले कई दिन से ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। इनके परिणाम भी घोषित किए गए।
माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सोनी के निर्देशन में हाथरस में भी महेश नवमी का पर्व मनाया गया। सुबह 10 बजे रुद्राभिषेक किया गया। शाम को सभी समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों के द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद समाज के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने अपने संबोधन में देश के प्रत्येक कोने में माहेश्वरी समाज के योगदान की चर्चा करते हुए सभी प्रकार से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी लोग सरकार के मार्गदर्शन के अनुसार चलें। संचालन माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव रमा राठी ने किया। इसमें सरिता राठी, प्रीति साबू, रामकुमार माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी, नारायण राठी, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, बृजकिशोर माहेश्वरी, धीरज माहेश्वरी, राजीव राठी, गिर्राज किशोर माहेश्वरी आदि का विशेष योगदान रहा। भाजपा के नगराध्यक्ष शरद माहेश्वरी को महेश नवमी पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व भाजपा के बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed