{"_id":"6337348a1b1ae6170630e654","slug":"hathras-maharishi-valmiki-procession-will-come-out-with-pomp-on-15th-hathras-news-ali301622215","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 15 को धूमधाम से निकलेगी महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 15 को धूमधाम से निकलेगी महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर में भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा 15 अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी।स्वागत अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा समाजसेवी रत्नेश चटर्जी व सुनील शास्त्री की टीम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा 15 अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। समाजसेवियों की बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण निर्मल अध्यक्ष बनाए गए। अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए। सभी का स्वागत किया गया।
अध्यक्ष के अलावा राहुल चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा मनोज मलिक को महामंत्री व खुशाल चटर्जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू हंसमुख व वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार राजू को मेला प्रभारी बनाया गया है। स्वागत अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा समाजसेवी रत्नेश चटर्जी व सुनील शास्त्री की टीम को सौंपी गई है। शोभायात्रा का संचालन बॉबी चौहान करेंगे।
अध्यक्ष अरुण निर्मल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि वाल्मीकि शोभायात्रा शहर में 15 अक्तूबर को निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी। रत्नेश चटर्जी ने कहा कि नगर में विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
मेला प्रभारी बबलू हंसमुख ने बताया कि शोभायात्रा मोहल्ला माइयान, बाबा छप्पन नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलेगी। मनोज कल्याण, श्रीकुमार, सभासद अजय राज, दीपक, नरेश बेनवाल, दाऊजी, राजा खरे, सुशील बौहरे, सचिन, सेमसन, विशाल, अमन, जितेंद्र चौहान, मिथुन पाथरे व विनोद वाल्मीकि आदि थे। संवाद