{"_id":"627958fa87953632e3449b96","slug":"hathras-maharana-pratap-procession-took-out-with-pomp-grand-welcome-hathras-news-ali291158869","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा, हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा, हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
हाथरस : महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान जयकारे लगाते आयोजक व समाज के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सोमवार को शहर के श्रीकृष्ण गोशाला रोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन से महापुरुष महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह, सुरेश चाह्वाण, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा से पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। सभी अतिथियों का पगड़ी व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अतिथियों ने महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा शहर के बागमूला चौराहा, सासनी गेट, चौराहा, लोहट बाजार, सरक्यूलर रोड, नयागंज, सब्जी मंडी आदि मुख्य मार्गों से होते हुए किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप के जीवन से संबधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गहलोत, नीरेश प्रताप सिंह, पूर्व यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अनिल सिसौदिया, भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नीरेश सिंह, नरेश ठाकुर, हरीशंकर राना, गौरव प्रताप सिंह, टिंकू राना, विश्वंभर सिंह एडवोकेट, ऋषिराज सिंह, संदीप पुंढीर, मानपाल सिंह पौरुष, सतीश चंद्र पौरुष, प्रताप सिंह राघव, विजेंद्र सिंह राना आदि शामिल थे। संवाद