{"_id":"614a38418ebc3e5a6743b7d3","slug":"hathras-lucknow-team-investigated-the-arrangements-to-control-fever-sadabad-news-ali273810953","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लखनऊ की टीम ने की बुखार पर काबू पाने के इंतजामों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लखनऊ की टीम ने की बुखार पर काबू पाने के इंतजामों की जांच
विज्ञापन
नगर पंचायत दफ्तर के बाहर साफ सफाई व एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग की स्थिति को चैक करती लखन ऊ से आई ?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
हाथरस जिले में फैल रहे बुखार और डेंगू की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। लखनऊ से आई राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत दफ्तर और नगला चांद कुरसंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मच्छरजनित रोगों और कोरोना महामारी से निपटने के इंतजामों को परखा, साथ ही घर घर जाकर मरीजों व उनके तीमारदारों से भी बीमारियों को काबू करने को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में फीडबैक लिया।
टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर लैब की जांच की। जिसमें की जा रही ब्लड जांच के अभिलेखों का आंकलन किया गया। सीएचसी पर बनाए गए डेंगू वार्ड, फीवर डेस्क और आने वाले मरीजों का आकलन किया। टीम को डेंगू वार्ड में मरीज भर्ती मिले, उनसे बातचीत कर फीड बैक लिया गया।
स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई से लेकर कोरोना वैक्सीनेशन की भी स्थिति देखी। टीम नगर पंचायत कार्यालय भी पहुंची, जहां टीम ने संक्रामक रोग और कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की जांच की। टीम ने मौके पर एंटी लार्वा के छिड़काव और फॉगिंग के कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव नगला चांद में टीम ने ग्रामीणों को संक्रामक व मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए कई कई दिन तक पानी भरकर न रखने, कूलर में पानी न भरने के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने की अपील की। टीम ने घर घर जाकर गांव स्तर पर किए स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में भी जानकारी ली, मौके पर बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर कैंप लगाया जा रहा है।
एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे टीम संतुष्ट नजर आई। टीम में तीन सदस्यों में डॉ विवेक मिश्रा के अलावा हाथरस से एसीएमओ डॉ मुकेश कुमार, सीएचसी सादाबाद प्रभारी डॉ दानवीर सिंह, जुगेंद्र यादव, विष्णु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।