{"_id":"61d496a735a57d13e66732ae","slug":"hathras-loss-of-lakhs-due-to-fire-in-paint-factory-chaos-hathras-news-ali2823060135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रंग फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रंग फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान, अफरा-तफरी
विज्ञापन
हाथरस : रंग फैक्टरी में आग लगने के बाद गिरी छत व जला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के हीरालाल क्वार्टर परिसर स्थित रंग-गुलाल की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटें उठते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान फैक्टरी की दीवारें भी दरक गईं। ऊपर की एक छत की टूट गई। मौके पर पहुंची दमकलोें ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वसुंधरा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद की हीरा लाल क्वार्टर परिसर में अग्रवाल केमिकल्स के नाम से रंग-गुलाल की फैक्टरी है। मंगलवार की सुबह यहां पर मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक से फैक्टरी में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां रखे गत्ते के डिब्बों व पाउचों ने तत्काल ही आग पकड़ ली और धुएं के साथ-साथ तेज लपटें उठने लगीं। यह देखकर फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। बताते हैं कि इस दौरान दो मजदूर झुलस भी गए। आग की लपटें देखकर मौके पर काफी भीड़ लग गई।
यह घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में लोगों को यह डर सताने लगा कि यदि आग और तेज हो गई और आसपास के घरों तक न पहुंच जाए। ऐसे में लोग खुद को आग कोे बुझाने में जुट ही गए। साथ ही इसकी जानकारी तत्काल ही फायर स्टेशन को भी दे दी। सूचना पाकर छोटी और बड़ी दमकल वहां पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। वहीं आग की तपिश से कुछ दीवारें भी दरक गई और एक छत भी गिर गई। इससे भी वहां खलबली मची रही। आग से लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। संवाद