{"_id":"6043cef38ebc3ee976316142","slug":"hathras-looting-car-cash-and-mobile-after-feeding-the-driver-with-drugs-hathras-news-ali2579884184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर गाड़ी, नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर गाड़ी, नकदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्षेत्र में नदौना रजबहा के पास बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात को एक बोलेरो गाड़ी के चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और उससे बोलेरो गाड़ी के अलावा मोबाइल फोन और नकदी लूटकर ले गए। पीड़ित चालक को अचेत हालत में बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। खबर लिखने तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़ निवासी वीरेश पुत्र पोखपाल सिंह किराए पर अपनी बोलेरो चलाते हैं। दो युवकों ने सासनी के लिए गाड़ी बुक कर उन्हें रायपुर दलपतपुर बुला लिया। दोपहर में बोलेरो से वह सासनी के लिए रवाना हुए। रास्ते में दोनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पी और वीरेश को भी कोल्ड्रड्रिंक पिलाई। इसके बाद वीरेश बेहोश हो गए तो गांव निधौली थाना सासनी के निकट नदौना रजबहा के पास सड़क किनारे फेंक दिया और बोलेरो, मोबाइल व रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए।
उसे अचेत हालत में लोगों ने देखा। पूछताछ में एक मोबाइल नंबर लोगों को बताकर वह दोबारा अचेत हो गया। उस नंबर पर लोगों ने कॉल की जिस पर परिवार वाले पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार जहरखुरानी का मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है।