{"_id":"5f076c0e8ebc3e6385173dd8","slug":"hathras-list-of-top-10-miscreants-of-district-and-police-stations-adg-hathras-news-ali238240992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले व थानों के टॉप-10 बदमाशों की बनाएं सूची: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले व थानों के टॉप-10 बदमाशों की बनाएं सूची: एडीजी
विज्ञापन
हाथरस: एसपी कार्यालय में बैठक करते एडीजी आगरा जोन अजय आनंद।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एडीजी आगरा जोन ने हाथरस व अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था का पालन कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं जिले व थाना स्तर पर टॉप-10 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार की दोपहर को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद एसपी दफ्तर पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी अलीगढ़ मुनीराज और हाथरस एसपी विकांत वीर के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अपराधियों को चिह्नित करने, यातायात के नियमों का पालन कराने, सोशल मीडिया की निगरानी करने, जिले व थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार करने और लॉकडाउन के नियमों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की बात पर भी जोर दिया।
शातिरों की पूरी कुंडली की जा रही एकत्रित
हाथरस। कानपुर की घटना के बाद पुलिस का जोर अब इस पर है कि विकास दुबे जैसे शातिरों की थाना व जिला स्तर पर लिस्ट बनाई जाए। इस लिस्ट में टॉप-10 अपराधी शामिल किए जाएं। उनका पूरा ब्योरा एकत्रित किया जाए कि इनका आपराधिक इतिहास क्या है। इनके खिलाफ क्या-क्या पुलिस ने कार्रवाई की है। इनकी संपत्ति की क्या स्थिति है और कहां से इनके पास पैसा आता है। इनके राजनीतिक संरक्षक कौन हैं और दूर-दराज के किन अपराधियों व सफेदपोशों से इनके संबंध हैं। पुराने अपराधों में इनकी जमानत किनके द्वारा ली गई थी। इस सबके ब्योरे के साथ ही टॉप-10 शातिरों की सूची बनाने में अब पुलिस जुट गई है।