फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lineman beaten up for cutting tube well connection

हाथरस : नलकूप का कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को पीटा

Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lineman beaten up for cutting tube well connection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली में तीन लाख रुपये के बकायेदार का ट्यूबवेल का कनेक्शन बिजली टीम ने काट दिया। इससे गुस्साए ट्यूबवेल स्वामी के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाइनमैन की पिटाई कर दी। अवर अभियंता व लाइनमैन को जान से मारने की धमकी भी दी। अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हसायन में तहरीर दी है।
17 जुलाई की दोपहर को विद्युत विभाग की टीम एसडीओ के निर्देश पर गांव अंडौली गई थी। आरोप है कि टीम ने तीन लाख रुपये का बकाया होने पर बकायेदार ओमप्रकाश का कनेक्शन काट दिया। इस दौरान बकायेदार का भाई वहां आ गया और टीम के साथ गाली गलौज कर भाग गया। आरोप है कि 18 जुलाई की दोपहर को संविदा कर्मचारी लाइनमैन मथुरापुर फीडर पर काम करने के लिए गए थे। तभी बकायेदार का भाई जयप्रकाश वहां पहुंच गया और उसने लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। लाइनमैन व अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

लाइनमैन ने पूरे प्रकरण की जानकारी अवर अभियंता कौशल गुप्ता को दी। अवर अभियंता व उनकी टीम धमकी मिलने के बाद से काफी भयभीत है। अवर अभियंता ने बकायेदार के भाई व उसके दो साथियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज, धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली हसायन के एचएचओ अवधेश कुमार सिंह का कहना है जल्द ही जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed