फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: License not renewed, now fine will have to be paid

हाथरस : लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया, अब देना होगा जुर्माना

Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: License not renewed, now fine will have to be paid
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में फल व सब्जी की आढ़त करने वाले काफी दुकानदारों ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। इस कारण अब उनकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। उन पर लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान एसडीएम स्तर से तय जुर्माना वसूला जाएगा। मंडी समिति प्रशासन ऐसे आढ़तियों की फेहरिस्त तैयार करने में जुटा हुआ है।
मंडी समिति में फल व सब्जी की करीब चार सौ दुकानें हैं। हर साल जून में लाइसेंस का नवीनीकरण होता है। कोरोना काल के दौरान मंडी बंद रही। इस कारण आढ़तियों के पास पैसे की कमी हो गई। इस कारण मंडी के आढ़तियों से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। अब मंडी प्रशासन राजस्व के ग्राफ को बढ़ाने के लिए लाइसेंस नवीनीकरण न कराने वाले आढ़तियों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

इस सूची को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद आढ़तियों से उसी हिसाब से रिन्यूवल फीस के अलावा जुर्माना वसूल किया जाएगा। मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि जिन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया है। अब उन पर एसडीएम स्तर से नवीनीकरण फीस के साथ जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed