फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Leela of Ram and Krishna will be seen on the overbridge

हाथरस : ओवरब्रिज पर दिखेगी राम व कृष्ण की लीला

Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Leela of Ram and Krishna will be seen on the overbridge
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस में शहर के तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज पर भगवान राम व कृष्ण की लीलाओं का संजीव चित्रण देखा जा सकेगा। बनारस, कानपुर के अलावा शहर के चित्रकारों द्वारा साज-सज्जा का काम किया जा रहा है। इस काम को पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा ब्रिज के पिलरों पर वर्टिकल पार्क भी बनाया जाएगा ताकि शहर की शान उभरते संवरते शहर में अलग पहचान बना सके।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने काम को पूरा कर दिया है। सेतु निगम द्वारा आगरा रोड की साइड पर लेंटर डालने के बाद शटरिंग लगा दी गई है। वहीं पालिका प्रशासन द्वारा इस ब्रिज को खास पहचान देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रिज को हेरिटेज लाइटों से जगमग करने के साथ ब्रिज के सभी पिलरों पर एक साइड भगवान राम व दूसरी साइड भगवान कृष्ण की लीला के छवि चित्र बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रिज बाउंड्रीवॉल पर भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि के चित्र बनाए जाएंगे। वहीं बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेलों से संबधित चित्र बनाए जाएंगे। इन दिनों ब्रिज की रंगाई पुताई का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं पालिका प्रशासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। माना जा रहा है जुलाई के अंत तक ओवर ब्रिज पूरा होने के बाद शहर के लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed