फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Learning of nutrition and self-employment from mushroom production given to farmers

हाथरस : किसानों को दी मशरूम उत्पादन से पोषण व स्वरोजगार की सीख

Sat, 09 Oct 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Learning of nutrition and self-employment from mushroom production given to farmers
हाथरस : किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मशरूम की पैदावार करने का प्रशिक्षण किया गया। किसानों को मशरूम के उत्पादन से स्वरोजगार व भरपूर पोषण मिलने के बारे में जानकारी दी गई।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मशरूम उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यहां किसानों को बताया गया कि किस प्रकार मशरूम उत्पादन की तकनीक अपनाकर स्वरोजगार के साथ पोषण भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने मशरूम उत्पादन तकनीक, स्वरोजगार व पोषण का उत्तम साधन विषय पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रामपलट ने बताया कि देश में उगाई जाने वाली मशरूम की प्रजातियां जैसे बटन, ढींगरी, दूधिया एवं पैडी स्ट्रॉ में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे साफ है कि दूध, अंडा, मांस और मछली आदि में पाए जाने वाले प्रोटीन मशरूम में भी पाए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed