फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lakhs of scam files buried under investigation in the name of surcharge

हाथरस: सरचार्ज के नाम पर लाखों के घोटाले की फाइलें जांच में दबी

Mon, 13 Jul 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lakhs of scam files buried under investigation in the name of surcharge
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण सहित अन्य विभागों में पेट्रोल डीजल के भुगतान में सरचार्ज के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया था। इस मामले में सीडीओ ने जांच कर रिकवरी के आदेश जारी किए थे, लेकिन समय के साथ ही इन फाइलों को दबा दिया गया है। विभाग की ओर से जांच कमेटियां तो बनाई गईं, लेकिन करीब चार माह बीत जाने के बाद भी इस घोटाले की फाइलों की परतें खुलने की बजाय दबती चली गई हैं। अब उच्चाधिकारी इन घोटालों में जल्द ही रिकवरी किए जाने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यहां विभागों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल के भुगतान में दो फीसदी का सरचार्ज देकर घोटाला किया जा रहा था। डीआरडीए में इस घोटाले की परत खुली थी। डीआरडीए के बाद विकास विभाग सहित अन्य विभागों में भी इस तरह के मामले खुलकर सामने आने लगे। आनन-फानन अधिकारियों ने जांच कमेटियां गठित कीं और भुगतान का आकलन करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जांच कमेटी को कार्यकाल के हिसाब से भुगतान करने वाले कर्मचारियों के बारे में रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए, लेकिन इन जांच कमेटियों ने जांच के नाम घोटाले की परतें खोलना तो दूर की बात रही, इन फाइलों को ही दबा दिया। लाखों रुपये के इस घोटाले में अभी तक किसी भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस घोटाले के पीछे एक मास्टर माइंड है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। डीआरडीए में पेट्रोल और डीजल के बिलों में दो फीसदी सरचार्ज लगे बिलों का भुगतान किया जाता था। यह प्रक्रिया वर्ष 2009 से शुरू की गई। हालांकि बिलों में सरचार्ज लगने के लिए किसी भी प्रकार का कोई नियम नहीं है। इसके बावजूद लेखाकार व नाजिर द्वारा इन बिलों का भुगतान किया जा रहा था।
पेट्रोल व डीजल भुगतान में सरचार्ज के नाम पर घोटाले में रिकवरी की जाएगी। जांच कमेटियों से जांच रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी।
-आरबी भास्कर, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed