{"_id":"627ff3fb0cfbb520ab7cfcd1","slug":"hathras-lakhs-of-rupees-in-cash-and-thousands-of-goods-stolen-from-the-shop-sadabad-news-ali2915589184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुकान से लाखों रुपये नकद व हजारों के सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुकान से लाखों रुपये नकद व हजारों के सामान चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बिसावर के मुख्य बाजार स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान की सीढ़ी तोड़कर घुसे और लाखों रुपये नकद व हजारों का सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास लोगों से पूछताछ की। बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया।
बता दें कि कस्बा में आए दिन बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की रात चोर भूदेव प्रसाद गर्ग के मेन बाजार स्थित गर्ग कन्फेक्शनरी की दुकान को निशाना बनाया। भूदेव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने दुकान का ताला खोला तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
अंदर जाकर देखा तो दुकान से छत को जाने वाली सीढ़ी की पटिया टूटी हुई थी। तहरीर में भूदेव प्रसाद ने बताया कि बदमाश दुकान में घुसकर गल्ले से करीब ढाई से साढ़े तीन लाख रुपये नकद व हजारों का सामान ले गए। चोरी की बड़ी घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भूदेव प्रसाद गर्ग की दुकान पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगा रही है। संवाद