फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Laddu Gopal will swing across the country in the palms made of Hathras

हाथरस: हाथरस के बने पालनों में झूलेंगे देशभर में लड्डू गोपाल

Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Laddu Gopal will swing across the country in the palms made of Hathras
हाथरस: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए तैयार किए गए पालने और झूले। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व में मात्र छह दिनों का वक्त है। इसको लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन की तैयारियां व्यापक रूप से चल रही हैं। शहर में ठाकुर जी के मुकुट, माला, बंशी, झूला, पालना का निर्माण जोरों पर चल रहा है। बालकृष्ण को झुलाने के लिए शहर में कई स्थानों पर पीतल व एल्यूमीनियम के झूले बनना शुरू हो गए हैं। इन झूलों की आपूर्ति देशभर में है। हाथरस में निर्मित झूले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोपाल जी को झुलाया जाता है।
शहर के मोहल्ला गली बंदरवन, गली होली, गली चमन, गणेशगंज, अटल टाल रोड समेत कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर कांस्यकार समाज के लोग अपने घरों में यह काम करते हैं। ये लोग खुद कारीगर हैं। मदद के लिए मजदूरों को भी लगाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को है। ऐसे में कांस्यकार समाज के लोग रात-दिन झूले बनाने के काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

देशभर में है झूलों की मांग
यहां के झूलों की डिमांड देशभर में ोरहती है। इन झूलों का निर्माण पीतल व एल्युमीनियम की धातु को ढालकर किया जाता है। ढलाई के दौरान ही झूले व स्टैंड को आकर्षक रूप दिया जाता है। झूलों पर बेहतरीन नक्काशी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से कर रहे ये काम
बागला मार्ग स्थित झूलों के सप्लायर यश ने बताया कि वह इस काम को पिछले 22 साल से कर रहे हैं। हाथों के बने इन झूलों को भव्यता के साथ सजाया भी जाता है। ठाकुरजी के लिए छोटी चौकी भी वह बनाते हैं। यहां पर वजन के हिसाब से भी झूले बनाए जाते हैं। एल्युमीनियम के झूलों की डिमांड अधिक रहती है।
पांच हजार तक के लड्डू गोपाल
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की मांग काफी बढ़ जाती है। कांस्यकार समाज के लोग ढलाई के जरिये छोटी बड़ी मूर्तियां बनाते हैं। कारोबार से जुड़े निवेदन वर्मा ने बताया कि यहां पर निर्मित पीतल के लड्डू गोपाल शहर के अलावा यूपी के विभिन्न जिलों गुजरात व महाराष्ट्र तक जाते हैं। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड इन दिनों मथुरा में रहती है। बाजार में 50 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के लड्डू गोपाल मौजूद हैं। चांदी के लड्डू गोपाल भी ऑर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं।
एल्युमीनियम की गायों की मांग
हाथरस में बन रही एल्युमीनियम की गायों की सबसे ज्यादा मांग है। यह गाय लोगों के मन को भा रही हैं। यहां से सबसे ज्यादा माल मथुरा, वृंदावन और हरिद्वार के लिए आपूर्ति किया जा रहा है। यह लोगों के मन को भी भा रही हैं।

कोरोना के चलते बिक्री प्रभावित
कोरोना काल के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण बिक्री पर 50 प्रतिशत असर पड़ा है। जहां दुकानें खुल रही हैं, वह पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष माल नहीं ले रहे हैं। कुछ माल लेकर पुराने माल को खत्म करने कोशिश में दुकानदार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed