फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Labor families will get two thousand rupees for religious journey

हाथरस : श्रमिक परिवारों को धार्मिक यात्रा के लिए मिलेंगे दो हजार रुपये

Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Labor families will get two thousand rupees for religious journey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने श्रमिक परिवारों को धार्मिक तीर्थ यात्रा कराने के लिए श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना शुरू की है। इसके तहत श्रमिकों के परिवारों को दो हजार रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से यात्रा के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ पंजीकृत दुकान और फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि अब तक भवन निर्माण का कार्य करने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि योजना में खास बात यह है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाले श्रमिक की आय 15 हजार रुपये से अधिक न हो।
विज्ञापन

किसी दुकानदार व फैक्टरी में छह महीने का कार्यकाल होना आवश्यक है। यह श्रमिक और उनके परिवार मथुरा, वृंदावन और आगरा आदि पर्यटन स्थलों पर परिवार के साथ श्रमिक घूम सकेंगे। इसमें श्रमिक परिवार के पति-पत्नी व दो बच्चों के अलावा माता-पिता को शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed