{"_id":"6227a571f8d0f83d6e4dac82","slug":"hathras-kumkum-in-singing-neha-in-shot-put-kum-in-200-meters-race-sangam-won-shaphu-news-ali2867069185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गायन में कुमकुम, गोला फेंक में नेहा, 200 मीटर दौड़ में कु. संगम जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गायन में कुमकुम, गोला फेंक में नेहा, 200 मीटर दौड़ में कु. संगम जीतीं
विज्ञापन
एसएल इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में गोला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्षेत्र के गांव नगला सलेम (जलेसर रोड) स्थित एसएल इंटर कॉलेज में खेलकूद के साथ गायन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थी ओलंपिक संस्था के संयोजक राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांत चौधरी की देेखरेख में हुई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
गायन प्रतियोगिता में कुमकुम शर्मा (कक्षा 12) ने प्रथम, कु. वर्षा (कक्षा 11) ने द्वितीय, कु. मोना (कक्षा 12) ने तृतीय और राखी यादव (कक्षा 12) ने चौथा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीयूष यादव (कक्षा 10) ने प्रथम, तमन्ना जैन (कक्षा 11) ने द्वितीय एवं डिंपल (कक्षा 12) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कु. संगम (कक्षा 10) ने प्रथम, कु. सपना (कक्षा 10) ने द्वितीय एवं कु. रितु (कक्षा 11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में नेहा बघेल (कक्षा 12) ने प्रथम, कु. गुंजन यादव (कक्षा 10) ने द्वितीय और रिंकी यादव कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रिंस (कक्षा 11) ने प्रथम, प्रशांत कुमार (कक्षा 9) ने द्वितीय एवं अभिषेक कुमार (कक्षा 11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की गोला फेंक में मानू यादव (कक्षा 10) ने प्रथम, करन यादव (कक्षा 10) ने द्वितीय और रोहित यादव (कक्षा 8) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालिकाओं ने जूनियर बालिकाओं की टीम को शिकस्त दी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक राकेश यादव, रानवीर सिंह प्रधानाचार्य, राकेश गोला, इशाक मोहम्मद, राजेश यादव, रमाकांत पचौरी, सौरभ यादव, अनुज बघेल, बबलू यादव, मोहित सोलंकी, पिंकी यादव, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।