फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kovid vaccination of 12 to 14 year old children started

हाथरस : 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू

Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kovid vaccination of 12 to 14 year old children started
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुधवार से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया। जिले के मधुगढ़ी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर इस आयु वर्ग के बच्चों को कोविड 19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने फीता काटकर किया। सीएमओ ने कहा कि कोविड -19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं और कोरोना से बचाव का कवच पाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार से 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कोविड -19 से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जिले में अब तक 12.61 लाख से अधिक लोगों को प्रथम खुराक व 10.53 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीका लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, विसीसीएम दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
- हम दोनों भाई जुड़वा हैं। पापा जी को जब टीके लगने के बारे में जानकारी हुई तो वह हमें यहां लेकर आ गए। टीका लगवाकर अच्छा लग रहा है।
आर्यन ओझा
- टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। मैंने तो लगवा लिया है। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। हम काफी दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे।
अनुराग ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed