{"_id":"619d356cc92061447201b1a5","slug":"hathras-kotwali-inspector-sadabad-accused-of-indecency-hathras-news-ali2788820112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोतवाली निरीक्षक सादाबाद पर अभद्रता करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोतवाली निरीक्षक सादाबाद पर अभद्रता करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने कोतवाली निरीक्षक सादाबाद पर अभद्रता करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने आरोप लगाया है। इसे लेकर भाजपाई पुलिस अधीक्षक से भी मिले और कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी का कहना है कि उनका घर सादाबाद में मथुरा रोड पर है। वह सोमवार की रात्रि में जब अपने घर पर अपनी गाड़ी चढ़ा रहे थे तो वहीं कोतवाली निरीक्षक सादाबाद की गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो पहले एक पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता की और बाद में कोतवाली निरीक्षक सादाबाद डीके सिसौदिया ने भी उनके साथ अभद्रता की और कहा कि ऐसा फंसाऊंगा की सब भूल जाएगा।
इस मामले को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल के अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि उन्होंने सीओ सादाबाद को इस मामले में जानकारी कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद