फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kolkata-Agra Express standing in Hathras due to engine failure

हाथरस : इंजन में खराबी से हाथरस में खड़ी रही कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस

Fri, 08 Jul 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kolkata-Agra Express standing in Hathras due to engine failure
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोलकाता-आगरा स्पेशल ट्रेन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में शुक्रवार की दोपहर को खराबी आ गई। इस कारण यह ट्रेन करीब दो घंटे तक हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। मथुरा से इंजन आने के बाद ट्रेन को शाम को करीब चार बजे रवाना किया गया। ट्रेन के पहिये थमने से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। इस कारण मेला स्पेशल ट्रेन करीब 22 मिनट की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस ट्रेन का साप्ताहिक संचालन होता है। शुक्रवार को सबकुछ सामान्य चल रहा था। दोपहर एक बजकर 57 मिनट तक ट्रेन जब यहां से जाने के लिए हुई तो इस दौरान ट्रेन के इंजन के इंजन में अचानक खराबी आ गई। ट्रेन के खड़े होने के साथ रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन रेलवे अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया। ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। हालांकि ट्रेन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस कारण यात्रियों को खाने-पीने की दिक्कतों से ज्यादा नहीं जूझना पड़ा। मथुरा से इंजन आने के बाद कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed