{"_id":"601af3628ebc3e74ab202e87","slug":"hathras-kisan-mahapanchayat-in-sadabad-on-15th-rld-national-vice-president-jayant-chaudhary-sadabad-news-ali25535257","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 15 को सादाबाद में किसान महापंचायत करेंगे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 15 को सादाबाद में किसान महापंचायत करेंगे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी
विज्ञापन
हाथरस : किसान महापंचायत को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 15 फरवरी को सादाबाद में महापंचायत करेंगे। इसे लेकर बुधवार को जलेसर रोड स्थित रालोद जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
रालोद के जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सादाबाद के छाबी मियां के बाग में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक भीड़ जुट सके। रालोद बृज प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए टीमों का भी गठन किया जाएगा।
इन टीमों के प्रमुख भी बनाए जाएंगे। गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि महापंचायत से पहले गांव करील, सुसाइन, रायक, सातबरामई, अजरोई, सठिया, लाड़पुर, कोटा, कुंवरपुर, दयालपुर, सुरतिया, कजरौठी, करसौरा, बिसावर, बरामई, कुरसंडा, मई, गढ़ उमराव, कजौली, जारऊ, वेदई, गुतहरा, धाधऊ, मकनपुर, वर्दवारी, गहचौली, सलेमपुर आदि में नुक्कड़ सभाएं होंगी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन को पूरे क्षेत्र में घुमाया जाएगा। इस मौके पर रामसहाय चौधरी, राजवीर सिंह, गोविंद गौतम, सुरेशचंद्र, गायत्री देवी, राजीव चौधरी, धर्मवीर चौहान, कैलाश गौतम, सुरेश चौधरी, नेत्रपाल प्रधान,चंद्रेश चौधरी, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, सुरेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, इरफान मलिक, मनोज, कर्मवीर, धर्मवीर सिंह चारग, कुंजिल सिंह, बहादुर सिंह, अखिलेश चौधरी, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, ईशान चौधरी, दीपू चौधरी, आशीष चौधरी, रनवीर सिंह, कृपाल सिंह, बलवीर सिंह, नरेश आदि मौजूद रहे।