फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kidnapped old woman for ransom of Rs 80 lakh

हाथरस : 80 लाख रुपये की फिरौती के लिए किया था वृद्धा का अपहरण

Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kidnapped old woman for ransom of Rs 80 lakh
हाथरस : शहर के हलवाई खाना निवासी वृद्धा के अपहरण का खुलासा करते एसपी और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच घंटाघर से अपह्त एक वृद्धा को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर बरामद कर लिया और वारदात के मास्टर माइंड सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सट्टा लगाने और महिला मित्र पर रुपये खर्च करने का शौकीन है। इसके ही चलते उसने अपने दो दोस्तों की मदद से योजनाबद्ध तरीके से वृद्धा का अपहरण किया था और उसकी एवज में 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस पूरी वारदात का खुलासा अपने कार्यालय में किया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर शाम को शैलेश दीक्षित पुत्र राधाकिशन दीक्षित निवासी हलवाई खाना थाना कोतवाली सदर ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर को उनकी मां सुनीता दीक्षित (उम्र करीब 65 वर्ष) घर से देवी भागवत कथा सुनने के लिए गांधी चौक स्थित अपना वाली धर्मशाला गईं थीं, लेकिन वह घर नहीं लौटीं। शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी मां का अपहरण हो गया है। उनको छोड़ने के एवज में 80 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस को खबर देने पर उनकी माता को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने लगाईं तीन टीम
हाथरस। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपहृता की शीघ्र सकुशल बरामदगी व घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। टीमों ने कैलोरा चौराहा, सासनी, अलीगढ़ रोड, इगलास रोड, विजयगढ़ रोड, हाथरस बाईपास रोड, हतीसा-भगवंतपुर आदि संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी करने का प्रयास किया। गठित टीमों ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ी की घेराबंदी करते हुए घटना के मात्र तीन घंटे के भीतर फिरौती के लिए अपहरण के मुकदमे का खुलासा कर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों सौरभ अग्रवाल पुत्र मनोज कुमार निवासी जवाहर थाना इगलास अलीगढ़, ऋषि शर्मा पुत्र सन्जू और नितिन पुत्र करन सिंह निवासीगण करील मुरसान को कोटा कपूरा मोड़ हाथरस बाईपास से खोड़ा हजारी रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, ईको गाड़ी बरामद की गई। पुलिस द्वारा अपहृता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताई अपहरण की पूरी योजना
हाथरस। पूछताछ में यह बात सामने आई कि अभियुक्त सौरभ अग्रवाल पुत्र मनोज कुमार निवासी जवाहर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ अपने गांव में परचूनी की दुकान करता है। साथ ही वह कभी-कभी अपनी पिता की सवारी गाड़ी ईको भी चलाता है। अभियुक्त सौरभ के अलावा ऋषि शर्मा पुत्र सन्जू व नितिन पुत्र करन सिंह निवासीगण करील थाना मुरसान आपस में दोस्त हैं। अभियुक्त सौरभ ने बताया कि उसको कम समय में ही ढेर सारे पैसे कमाने की इच्छा थी। वह दिल्ली में सट्टा लगाने का आदी है और महिला मित्र पर भी उसका काफी रुपया खर्चा होता है। उसने बताया कि कम समय में ढेर सारे पैसे कमाकर उसकी इच्छा अपना खुद का एक घर खरीदने की थी। संवाद
क्राइम पेट्रोल देखकर दिया अपहरण की घटना को अंजाम
हाथरस। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसके दिमाग में पूरी योजना के षड्यंत्र का ख्याल क्राइम पेट्रोल देखने के बाद आया था। इसके उपरांत जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से अभियुक्त सौरभ ने अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर अपहरण की पूरी योजना बनाई। इसके लिए सौरभ ने कुछ दिन पूर्व ही एक मोबाइल फोन व सिम की व्यवस्था की। इसके बाद अभियुक्त सौरभ ने अपने साथियों को पैसा कमाने का लालच देकर अपने साथ मिलाकर अपहरण की पूरी योजना बनाकर रैकी की। घटना से एक दिन पूर्व 10 अक्तूबर 2021 को अभियुक्त सौरभ अपना वाली धर्मशाला, गांधी चौक घंटाघर थाना कोतवाली में देवी भागवत कथा में आया था। वहां उसने वृद्ध महिला (अपहृत) को चिन्हित कर उनसे बात कर जान-पहचान बढ़ाई और बातों बातों में उनके घर और दुकान आदि के बारे में जानकारी की। संवाद
मां से मिलाने के बहाने भागवत कथा से बाहर लाया
हाथरस। सूचना के आधार पर अभियुक्त सौरभ और ऋषि द्वारा वृद्धा के बेटे शैलेश की दुकान की भी रैकी की गई थी। उसके अगले दिन सोमवार को सौरभ अपना वाली धर्मशाला में देवी-भागवत कथा में आकर अपहृता से मिला और अपनी मां से मिलाने की बात कहकर उन्हें अपनी बातों में फंसाकर भागवत कथा से बाहर लेकर आ गया। वहां पहले से ही गाड़ी में दूसरे अभियुक्त अपहरण के लिए तैयार बैठे हुए थे। सभी ने अपहृत को ईको गाड़ी में बिठा लिया (ईको गाड़ी मुख्य अभियुक्त सौरभ अग्रवाल के पिता के नाम है, जिसको सौरभ भी चलाता है) और वृद्धा शोर-शराबा न करे, इसलिए मुंह पर सेलो टेप चिपका दिया और आंखों पर रुमाल बांध दिया। संवाद
अपहरण के बाद जिले के अंदर ही गाड़ी घुमाते रहे शातिर
हाथरस। गाड़ी में अपहरण करने के बाद अपहर्ता वृद्धा को कैलोरा चौराहा, सासनी, अलीगढ़ रोड, इगलास रोड, विजयगढ़ रोड, हाथरस बाईपास रोड, हतीसा भगवंतपुर, कुंवरपुर नगला वैश, हाइवे आदि स्थानों पर इधर-उधर घुमाते रहे और अपहृत के बेटे से बार-बार फोन कर पैसों की मांग कर रहे थे। संवाद
एडीजी जोन ने की टीम को इनाम देने की घोषणा
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस की टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को उनके उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
अरविंद कुमार राठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर, गिरीशचंद्र गौतम प्रभारी निरीक्षक एसओजी, एसआई रितेश कुमार सर्विलांस प्रभारी, एसएसआई अयूब खां, एचसी राजेश कुमार, जवाहरलाल, पवनेश कुमार सर्विलांस, चंद्रपाल सिंह, चेतन राजौरा, जोगिंदर सिंह, सोनवीर सिंह, रमन कुमार, प्रिंस त्यागी, हिमांशु, गौरव त्यागी, अंशू चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed