{"_id":"62d5ade09cec1665be67260a","slug":"hathras-khonda-s-youth-won-bronze-medal-in-germany-sadabad-news-ali2963120182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खोंडा के युवक ने जर्मनी में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खोंडा के युवक ने जर्मनी में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
हाथरस : कांस्य पदक विजेता का स्वागत करते एक्सपर्ट कोचिंग के अध्यापक मुनिकेश। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अम उजाला, सादाबाद (हाथरस)
अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ के तत्वावधान में 13 से 16 जुलाई तक जर्मनी में आयोजित हुई 17वीं यूएसआईसी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ में क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी दिनेश कश्यप ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट द्वारा युवा का सम्मान किया गया।
खोड़ा निवासी दिनेश कश्यप पुत्र पीतम सिंह ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय रेलवे क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया था। 11 हजार मीटर दौड़ में दिनेश कश्यप ने कांस्य पदक जीतकर परिवार का मान बढ़ाया है। सोमवार को सादाबाद पहुंचने पर एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट की ओर से दिनेश का सम्मान किया गया। संस्थान के निदेशक मुनिकेश पचौरी ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर दिनेश का स्वागत किया।
मुनिकेश ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को दिनेश से प्रेरणा लेने की जरूरत है। खेल के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो वह अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। इस मौके पर रामभरोसी लाल पचौरी, किशन लाल, मुनिकेश पचौरी, हेमंत चौधरी, शुभम कौशिक, वीरपाल सिंह, विवेक पचौरी, सोनू चौधरी, प्रेम पवन, लोकेश दुबे, कुलदीप शर्मा, नीटू चौधरी, रविकांत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद