फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kharmas to start from 14, no work will be sought

हाथरस : 14 से शुरू होगा खरमास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Thu, 11 Mar 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kharmas to start from 14, no work will be sought
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूर्य 14 मार्च को शाम छह बजे मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य पूरे एक महीने देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि में रहेंगे। लिहाजा इस अवधि में कोई मांगलिक कार्य नहीं होंगे। सूर्यदेव मीन राशि को छोड़ते ही पंद्रह अप्रैल से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि हिंदू संस्कृति में मांगलिक कार्यक्रमों में बृहस्पति ग्रह का बड़ा महत्व है। सूर्य के नजदीक आने पर बृहस्पति की सक्रियता न्यून हो जाती है। इस अवस्था को खरमास या मलमास कहा जाता है। इस अवधि में नामकरण, यज्ञोपवती, विवाह या और कोई भी धार्मिक संस्कार और शुभ काम नहीं होता है। सूर्यदेव जब बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते है तभी से खरमास प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन

सूर्यदेव 14 मार्च शाम छह बजे से देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करके 14 अप्रैल सुबह ढाई बजे तक रहेंगे। लिहाजा इस अवधि में कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा। मलमास से मलिन मास भी माना जाता है। इस दौरान सूर्य उपासना होती है। मान्यता है कि सूर्य भगवान आशीर्वाद से घर में उन्नति, सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा घर में विष्णु भगवान की पूजा करने से लक्ष्मी का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed