फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Karva Chauth yesterday, the market came out, buyers gathered

हाथरस : करवा चौथ कल, बाजार में आई बहार, उमड़े खरीदार

Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Karva Chauth yesterday, the market came out, buyers gathered
हाथरस : करवा चौथ से पहले एक दुकान पर सोने, चांदी के आभूषण खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पर्व बृहस्पतिवार को है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार भी दुल्हन की तरह सजे नजर आए। सुहागिनों ने चूड़ी, करवा, आभूषण, करवा आदि की खरीदारी की। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लाइन लगी रहीं। मेहंदी लगवाने और मेकअप कराने के लिए भी महिलाएं उत्साहित दिखीं। महिलाएं मनपसंद डिजायन की मेहंदी कढ़वाने के लिए डिजायनरों से माथापच्ची करती नजर आईं।
मंगलवार की सुबह से मौसम सामान्य रहा। इस कारण बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, साड़ी सेंटर, ब्यूटी पार्लर आदि दुकानों पर सुहागनों की भीड़ रही। कैलेंडर और करवा भी खूब खरीदे गए। मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

कोई महिला जयपुरी, बांबे तो कोई टीवी धारावाहिकों में प्रचलित डिजायन की मेहंदी लगवाने पार्लर पहुंची। भीड़ की वजह से महिलाओं को काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। शहर के पंजाबी मार्केट, कोमल कांप्लेक्स, घंटाघर, कमला बाजार आदि जगह भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के चलते बाजार में रेंगते रहे वाहन
करवाचौथ की खरीदारी के लिएबाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर के बाजारों में जाम के हालात बन गए। इस दौरान शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट में चार पहिया वाहनों व ई रिक्शों की लंबी लाइन लगी रहीं। इस कारण सुबह से शाम तक बाजारों में जाम रहा। जाम के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं पैदल चलना मुश्किल हो गया। त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को बाजारों में नो एंट्री सिस्टम लागू करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नतीजा, ऐसे वाहन भी बाजारों में दिखाई दिए, जिनकी आम तौर पर दिन के समय अनुमति नहीं होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed